Categories: Uncategorized

विश्व विरासत दिवस पर छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और सेन्ट्रल एकेडमी, गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में विश्व विरासत दिवस के अवसर पर “हमारी संस्कृति, हमारी विरासत” विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में लगभग 10 राज्यों के पुरास्थलों को प्रदर्शित किया गया है। जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, गुजरात, कश्मीर और राजस्थान के ऐतिहासिक स्थल शामिल हैं। प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण मे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, कपिलवस्तु, कुशीनगर, वाराणसी, अयोध्या और मथुरा के ऐतिहासिक स्थल, बिहार के बोधगया और नालन्दा के बौद्ध स्थल, मध्य प्रदेश के सांची बौद्ध मंदिर, महाराष्ट्र के अजंता, एलोरा और भाजा की गुफाएं, उड़ीसा का जगन्नाथपुरी और कोणार्क सूर्य मंदिर, गुजरात का मुढेरा सूर्य मंदिर, कश्मीर का मार्तण्ड सूर्य मंदिर, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर और जयपुर का हवा महल आदि रहे।
विश्व विरासत दिवस प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य विश्व की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित और सुरक्षित करना है। इस वर्ष की थीम है “आपदाओं और संघर्षों से खतरों में पड़ी विरासत”।
प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं को अपनी विरासत से परिचित कराना और उन्हें अपनी संस्कृति के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करना है। प्रदर्शनी में लगभग 700 छात्र-छात्राओं और 37 शिक्षकों ने भाग लिया और अपनी विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मुख्य अतिथि उमेश कुमार मिश्रा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में अमूल्य प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, जो भावी पीढ़ी के युवाओं को अपनी विरासत से परिचित कराने का बड़ा ही सशक्त माध्यम है।
राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने कहा कि किसी भी देश की पहचान, वहां की सभ्यता के स्वर्णिम स्वरूप की जानकारी इन धरोहरों से ही पता चलती है। आज देश का गौरव बढ़ाने का काम यह धरोहरें ही कर रही हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल त्रिपाठी, महेश शुक्ला, अजय पाठक, आलोक मिश्रा, राजपति पाण्डेय, दुर्गेश कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार, गौरव कुमार मिश्रा, आलोक चन्द, अनूप कुमार मिश्रा, डीपी मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार राव, डीएस दूबे, अभिषेक कुमार राय, दिलीप कुमार सिंह, किरन दूबे, सुब्रत श्रीवास्तव, निधि त्रिपाठी, जूही श्रीवास्तव, अंकिता शुक्ला, संयोगिता राय, शालिनी कक्कड़, अंकिता तिवारी, प्रियंका शंकर, शालिनी सिंह, मुकुल तिवारी, खुशबू गुप्ता, इन्द्राणी मित्रा आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

59 minutes ago

मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…

60 minutes ago

देवरिया में ‘जिला सैनिक बंधु’ बैठक 27 फरवरी को, समस्याओं का होगा समाधान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…

1 hour ago

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

2 hours ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

2 hours ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

3 hours ago