उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के सदस्य चुने गए प्रमोद
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के चुनाव नतीजे आ चुके है। इसमे डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप बडोला के नेतृत्व वाले पैनल की भारी मतों से जीत हुई है।जनपद के खाते में भी एक पद आया है।फार्मासिस्ट प्रमोद त्रिपाठी ने सदस्य पद के लिए ताल ठोंका था।बुधवार देर रात आए परिणाम चौकाने वाले थे।प्रदेश भर के फार्मासिस्ट ने एक तरफा वोट करते हुए डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप बडोला वाले पैनल को भारी मतों से जीत दर्ज की है।जनपद निवासी फार्मासिस्ट प्रमोद त्रिपाठी के उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉउंसिल के सदस्य बनने पर शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया व व्यक्तिगत तौर से बधाइयां प्रेषित की है।संवाददाता से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल को वो पारदर्शी बनाएंगे।उनके कार्यकाल में काउंसिल में पंजीकरण के लिए फार्मासिस्टों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।उल्लेखनीय हो कि फार्मेसी कॉउंसिल के छह सदस्यों के चुनाव के लिए दो से नौ मई तक नामांकन की प्रक्रिया चली। 18 मई नाम वापसी थी। दो जून से पहली सितंबर तक फार्मेसी काउंसिल द्वारा 92500 मतदाता को पंजीकृत डाक से मतपत्र भेजे गये। 22 सितंबर तक मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग कर उसे वापस फार्मेसी काउंसिल भेजे गये। कुल 41038 मतपत्र की गणना हुई। सबसे ज्यादा मत संदीप बडोला को 19074 प्राप्त हुए जबकि प्रमोद त्रिपाठी को 18160 मत मिले। चुनाव अधिकारी डॉ. निरुपमा दीक्षित ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।
औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…
📌 19 फरवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, विज्ञान, राजनीति और कला के चमकते सितारे…
19 फरवरी का इतिहास: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक मोड़ 🕰️ आज…
🗓️ आज का पंचांग | 19 फरवरी 2026, गुरुवारआज फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…