कड़ी सुरक्षाओं के बीच सकुशल संपन्न हुई पीईटी की परीक्षा

गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को जनपद में आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) कड़ी सुरक्षाओं के बीच सकुशल संपन्न हुई। इस परीक्षा में जनपद में कुल 38880 परीक्षार्थियों को देनी थी परीक्षा, जिसमें 15 अक्टूबर, दिन शनिवार को प्रथम पाली में 7584 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 2136 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, तथा द्वितीय पाली में 7740 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो वहीं 1980 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही 16 अक्टूबर, दिन रविवार को प्रथम पाली में 7700 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 2020 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, तथा द्वितीय पाली में 7780 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 1940 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 
  जनपद में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। यह परीक्षा चार पालियों में संपन्न हुई। इसके साथ ही जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में चल रही परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान सभी कॉलेजों में सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिली।
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago