निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिक 6-7 मई को करेंगे डाक मतपत्र से मतदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l पर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (न० नि०) अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन ड्यूटी में लगें कार्मिकों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा प्रदान की गयी है।
निर्वाचन ड्यूटी में लगे ऐसे कार्मिक जो जनपद संत कबीर नगर के किसी नगरीय निकाय के मतदाता हैं, का मतदान डाक मतपत्र द्वारा कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण तिथि 06.05.2023 एवं 07.05.2023 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल, हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज, खलीलाबाद में निकायवार फैसिलिटेशन सेण्टर बनाकर किया जायेगा।
उन्होंने समस्त उमीदवार (अध्यक्ष एवं सदस्य पद) समस्त नगरीय निकाय, जनपद संत कबीर नगर को सूचित किया है कि उक्तानुसार डाक मतपत्र से मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया के अवलोकन हेतु स्वयं या कोई अधिकृत प्रतिनिधि इस सुविधा केन्द्र पर उपस्थित होने का कष्ट करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मेगा विधिक साक्षरता शिविर की तैयारियां तेज

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का…

26 minutes ago

त्योहारों और यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा, सख्त निर्देश जारी

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्यौहारों एवं यूपी बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद…

35 minutes ago

दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

42 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: आगरा में नकल पर सख्त पहरा

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: आगरा प्रशासन की सख्त रणनीति, 1.21 लाख परीक्षार्थियों के लिए कड़ा…

46 minutes ago

आधा-अधूरा इंटरलॉकिंग, लाखों का भुगतान

बड़हरा राजा में इंटरलॉकिंग घोटाले’ की गूंज, ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

पतिदेव की कहानी

वादा करो कि बेलन का उपयोगचपाती बनाने के लिये ही करोगी,वादा दिवस, पति देव की…

2 hours ago