संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा )। जिले के राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली में जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली की प्रधानाचार्या निशा यादव के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से आम जनमानस को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के प्रति जागरूक किया तथा मत के महत्व को बताया गया। मतदाता जागरूकता रैली विद्यालय से निकलकर ग्राम चंदवापार विकास खंड बघौली में भ्रमण कर लोगों को वोट देने के लिए जागरूक किया तथा मतदाता जागरूकता नारे ‘‘पहले मतदान-फिर जलपान’’, ‘‘25 मई भूल न जाना-वोट डालने जरूर जाना’’ के माध्यम से मतदान के प्रति लोगो को जागरूक एवं उत्साहित किया गया।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…