संरक्षा अभियान चलाकर लोगो को किया गया जागरूक

समपारो को पार करने में बरते सावधानी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेंद्र पॉल के नेतृत्व में संरक्षा विभाग द्वारा वाराणसी – बनारस रेल खण्ड पर स्थित समपार संख्या-2A Spl पर विशेष संरक्षा अभियान चलाकर, सड़क उपयोगकर्ताओं को संरक्षा के प्रति जागरूक किया गया । रेलवे ट्रैक पार करने से सम्बंधित सावधानियों जैसे ट्रेन के आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए सही गेयर पर वाहन चलाने,रेलवे क्रासिंग से गुजरते समय ध्वनि विस्तारकों एवं ईयरफोन के प्रयोग नही करने तथा सुरक्षा नियमों की अनदेखी से होने वाले गंभीर परिणामो के विषय में अवगत कराकर जागरूक किया । इस दौरान ‘जीवन समय से ज्यादा मूल्यवान है, समपारों को पार करने में सावधानी बरतें‘, ‘समपारों के बन्द होने की स्थिति में उसके नीचे से न जांये‘ तथा ‘समपार खोलने के लिये गेटमैन पर अनर्गल दबाव नहीं बनाने के बारे में समझाया गया । सेफ्टी काउंसलरों विजय यादव, उपेन्द्र तिवारी, शशांक शर्मा एवं विकास भारती द्वारा अभियान चलाकर सड़क उपयोगकर्ताओं को (१-रुकिए २-देखिये ३-तब जाईये स्लोगन के साथ) जागरूक किया साथ ही सड़क उपयोगकर्ताओं को 100 पम्प्लेट,100 संरक्षा बैग और 200 संरक्षा डायरी वितरित किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

4 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

6 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

6 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

6 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

8 hours ago