महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है-सदल

रोड शो में लोगों से मिल रहे समर्थन से कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को इण्डिया गठबंधन बॉस गांव प्रत्याशी सदल प्रसाद ने नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ भारी हुजूम के साथ सोनू घाट से रोड शो प्रारम्भ किया।
बताते चलें कि बांस गॉव संसदीय क्षेत्र से इंण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी सदल प्रसाद के रोड शो में मिल रहे जन समर्थन से पार्टी कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर काफी उत्साह व्याप्त है। सांसद प्रत्याशी सदल प्रसाद ने कहा कि इस बार महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है । उन्होंने कहा कि केंद्र में इंण्डिया की सरकार बनने के बाद एक एक वादों को पूरा करते हुए महंगाई पर रोक लगाई जायेगी ।
उन्होंने बताया कि सत्ताधारी दल के प्रत्याशी तीन बार संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व कर चुके है , लेकिन जनता से किये गए वादो के पूरा नही होने पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। सुनने में आ रहा है की गांधी जी के तीन बंदरों की तरह विधान सभा क्षेत्र में उनके भी तीन बंदर है जो उनके ईद गिर्द मड़राते रहते है। नेता जनता का सेवक होता है अतः जन समस्याओ का निस्तारण व क्षेत्र का समुचित विकास करने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधि का होता है। संसंदीय क्षेत्र की सम्मानित जनता का उत्साह देखकर लग रहा है की परिवर्तन के मूड में है। सदल नेता नही आपका सबका बेटा बनकर सेवा करूंगा । रोड शो सोनूघाट से गड़ेर,भलुअनी, करूअना बरहज, पैना मौना,मईल, भागलपुर, बेलड़ाड, कपरवार, सहित बरहज विधान सभा क्षेत्र के गाँवों चौक चौराहों पर भ्रमण कर जनता से समर्थन मांगा। वही बरहज आगमन पर अनिल निषाद, अब्दुल खालिक,मुज़्जफर हुसैन मंसूरी,अटल कुमार सिंह,रामकिशोर चौहान, मन्जनाथ यादव,रामबहादुर यादव, गोपी यादव, गजानन्द विश्वकर्मा सहित अनेककार्यकर्ताओं ने माला पहना कर अपने प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। राहुल गांधी जिन्दाबाद , अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारों से पूरा वायुमंडल गूँज उठा।इस दौरान मुरली मनोहर जायसवाल, विजय रावत, भोला तिवारी,अवधेष यादव, अंबिका यादव,संतोष यादव, जितेंद्र जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

5 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

5 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

5 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago