कुशीनगर एयरपोर्ट पर किया गयाभव्य स्वागत
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य का गुरुवार को कुशीनगर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। विदित हो कि पथरदेवा में आयोजित त्रिदिवसीय किसान मेला व प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के दृष्टि से उनका कुशीनगर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ।
एयरपोर्ट पर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक तमकुहीराज असीम राय, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी व अन्य गणमान्यों ने उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
पत्रकारों से वार्ता में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि तथागत की धरती पर आना सौभाग्य की बात है ।
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोई अपराध करने वाला व्यक्ति यदि यह समझे कि वह बचा लिया जाएगा तो यह संभव नहीं है। जनता भयमुक्त महसूस कर रही है तथा अपराधी डरा हुआ रहता है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों की उपस्थिति रही।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…
ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…
सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…
बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…
अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…