भाजपा सरकार में जनता त्रस्त है: दिव्यांश श्रीवास्तव

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा): समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने सोमवार को प्रदेश व केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता हर स्तर पर त्रस्त है, खासकर नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी युवाओं के भविष्य पर संकट बन चुकी है। सरकारी नौकरियों की भर्तियां ठप हैं, जिससे शिक्षित युवाओं में भारी आक्रोश है।

दिव्यांश ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है, देश व प्रदेश में धार्मिक उन्माद बढ़ा है और सामाजिक समरसता खत्म होती जा रही है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार गरीब बच्चों का हक छीन रही है और शिक्षा के मंदिरों को बंद कर रही है।

उन्होंने कहा, “हर वर्ग का नागरिक भाजपा सरकार की खराब व्यवस्था से परेशान है। शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है।”

जिला अस्पतालों की दुर्दशा और मेडिकल कॉलेजों को दलालों का अड्डा बताते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान अब रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। साथ ही उन्होंने शिक्षा के निजीकरण पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने शिक्षा को इतना महंगा कर दिया है कि यह आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही है।

उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर आरोप लगाए। कहा कि, “पुलिस से न्याय की उम्मीद रखने वाले गरीब अब आत्महत्या करने को मजबूर हैं। फर्जी एनकाउंटर, वसूली और लूट जैसे आरोप पुलिस पर लग रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।”

भ्रष्टाचार को लेकर दिव्यांश ने कहा कि बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है, अधिकारी व कर्मचारी बगैर पैसे के फाइल तक नहीं छूते। उन्होंने कहा कि कमीशनखोरी व दलाली में जनप्रतिनिधि और अधिकारी लिप्त हैं, जिससे जनपदों में विवाद की स्थिति बनी रहती है।

अंत में दिव्यांश श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर प्रदेश में बदलाव लाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

पेमे की पहली ऑफलाइन ब्रांच शुरू क्रेडिट एक्सेस को मिलेगा बढ़ावा

गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की…

22 hours ago

आबादी और कोटही माता मंदिर के बीच संचालित शराब की दुकानों पर ग्रामीणों का विरोध

जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़…

22 hours ago

भेषजिक मुख्य परीक्षा 29 जून को

14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल एक पाली में होगी परीक्षा, सुरक्षा व निष्पक्षता…

23 hours ago

2.25 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास, बृजमनगंज के आठ वार्डों की बदलेगी तस्वीर

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, समयबद्ध तरीके से…

23 hours ago

1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की समय-सारिणी जारी

4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को…

23 hours ago

देवरिया में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हॉकर को तेज रफ्तार जिप्सी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को…

2 days ago