पीस पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन किया दाखिल

नामांकन के तीसरेे दिन 11 व्यक्तियों द्वारा 23 सेटों में नामांकन पत्र प्राप्त लिए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में 62-संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र हेतु बुधवार को पीस पार्टी के प्रत्याशी गिरवर सिंह द्वारा रिटर्निंग आफिसर/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के तीसरे दिन 11 व्यक्तियों द्वारा कुल 23 सेटों में नामांकन पत्र प्राप्त किया गया। आज नामांकन पत्र प्राप्त करने वालों में निर्दलीय से अश्वनी कुमार पुत्र लालमनि, रविन्द्रनाथ पाण्डेय पुत्र यमुना प्रसाद, सत्यनारायन पुत्र राममिलन प्रजापति, सत्यवंत प्रताप सिंह पुत्र सिंघासन सिंह, रामचन्द्र पुत्र जयराम गुप्ता, रामकृष्ण द्विवेदी पुत्र रामलाल द्विवेदी एवं दानिश असरफ हेतु बदरेआलम पुत्र जमालुद्दीन ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा से रामाकान्त पाण्डेय पुत्र रामदयाल पाण्डेय, आजाद अधिकार सेना से सतीश सिंह पुत्र अशोक सिंह, मौलिक अधिकार पार्टी से श्याम कुमार राव पुत्र रामनवल एवं भारतीय आरक्षण मुक्ति दल (अटल बिहारी हेतु) हरेन्द्र कुमार उपाध्याय पुत्र ओंकारनाथ उपाध्याय द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि नामांकन पत्र प्राप्त किये जाने एवं नामांकन पत्रों को दाखिल/जमा किये जाने की अंतिम तिथि दिनांक 06 मई 2024 सायं 03 बजे तक निर्धारित है। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष संख्या-03 को नामांकन कक्ष बनाया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago