होली एवं शबे-बारात के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की उपस्थिति में आज पुलिस लाइन प्रेक्षागृह में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में होली पर्व और शबे बरात, रमजान एवं चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत शांति-व्यवस्था के साथ आपसी सौहार्द एवं समरसतापूर्ण वातावरण में मनाने के लिए व्यापक विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन समस्त त्योहारों के दृष्टिगत शांति-व्यवस्था के लिए आवश्यक इंतजाम करने के लिए प्रतिबद्ध है।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इन दोनों पर्वों के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी की है। विद्युत विभाग को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान आने वाले लोकल फॉल्ट और ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं के त्वरित निपटान की तैयारी की गई है। विद्युत सब स्टेशन में विद्युत कटौती संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्युत समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका नंबर
8004930620 है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन पर्वों के दृष्टिगत साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। इस संबंध में नगरीय क्षेत्रों के लिए नगर निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित किया जा चुका है। नगरीय क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की विशेष व्यवस्था की गई है। होली के दृष्टिगत पानी से जुड़ी समस्याओं के लिए 18001801382 टॉल फ्री नंबर पर शिकायत भी की जा सकती है। शबे बारात पर्व के दृष्टिगत आवारा पशुओं को बाड़े में बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि कतिपय शरारती तत्व सोशल मीडिया पर अपने घृणित भावनाओं को व्यक्त करते हैं। इसके लिए सोशल मीडिया की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई जा रही है। ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है और इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा सुचारु रुप से चलेगी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि इन दोनों पर्वों के दृष्टिगत पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। कतिपय लोग होली पर्व पर शराब एवं अन्य मादक पदार्थ का सेवन करके नशे की हालत में वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है। नशे की हालत में कोई भी चालक ओवरस्पीडिंग या ट्रिपलिंग न करे, पुलिस यह सुनिश्चित करेगी। पुलिस होलिका दहन कमेटियों के साथ समन्वय स्थापित कर रही है। 7 मार्च को होलिका दहन तथा 7 मार्च की रात को ही शबे बारात व 8 मार्च को होली के दृष्टिगत पुलिस की तैयारी मुकम्मल है। उन्होंने नागरिकों से अबीर-गुलाल और रंग से होली खेलने का अनुरोध किया। कहा कि कीचड़ से होली खेलने पर लोग पुलिस को सूचित कर सकते हैं, पुलिस इस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। शांति व्यवस्था से जुड़ी किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना 112 नंबर पर दी जा सकती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे जनपद में दो हजार से अधिक स्थलों पर होलिका दहन होगा ।मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि जनपद के 1185 ग्राम पंचायतों में 1495 होलिका दहन स्थल है, जिसके लिए 1905 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। विकास भवन में विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया, जिसमें 32 लोग की ड्यूटी लगाई गई है जो होलिका दहन की निगरानी करेंगे । सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं के लिए विशेष ड्यूटी लगाई गई है। जनपद में इमरजेंसी सेवाओं के लिए 73 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं, जिन्हें 108 नंबर डायल करके बुलाया जा सकता है।
पीस कमेटी की बैठक में प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ राजेश बरनवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव, सीआरओ रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश कुमार सोनकर, एसडीएम सदर सौरभ सिंह,एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम अरुण कुमार, एसडीएम गजेंद्र सिंह, एसडीएम अरुण कुमार, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीओ कृष्णकांत राय, ईओ रोहित सिंह समेत बड़ी संख्या में विभिन्न धर्मों के धर्माचार्य एवं अनुयायी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में पहुंची डीबीटी राशि

संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों…

15 hours ago

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, सोमवार को विकास भवन में लगेगा ऋण शिविर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर…

15 hours ago

आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे आयोग अध्यक्ष, पढ़ाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ…

15 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय में ‘शोध भारती’ शोध पत्रिका का विमोचन, शोध संस्कृति को मिलेगा नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन…

15 hours ago

भरत तिवारी को कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रतनपुरा (राष्ट्र की परम्परा)। भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देर शाम…

15 hours ago

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

17 hours ago