स्वास्थ कर्मियों की लापरवाही से मरीजों को हो रही परेशानी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)नानपारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बावजूद इसके चिकित्सकों और कर्मचारियों की लापरवाही से व्यवस्थाएं बेपटरी हैं। इस वजह से मरीज अस्पताल आने से कतराते हैं। बाबागंज कस्बा निवासी एक तीमारदार ने बताया कि उसके 95 वर्षीय वृद्ध पिता मो. हुसैन को खांसी के साथ ब्लड आ रहा था, चिकित्सकीय सुझाव में उसे सीबी-नाट जाँच हेतु लिखा गया, उक्त जाँच हेतु वह 9 मई को सीएचसी नानपारा गया। जहाँ लैब में कार्यरत इम्तियाज खान व अनुज नाम के दो व्यक्ति मिले जिनके द्वारा उक्त जाँच कर रिपोर्ट बना कर देना था। पिता की तबियत अधिक खराब होने पर जब वह गुरुवार को सुबह 11:00 बजे उक्त रिपोर्ट को लेने सीएचसी नानपारा पहुँचा तो देखा लैब टेक्नीशियन रूम में ताला लटक रहा है। उक्त के सम्बंध में जब जरिये फोन दोंनो टेक्नीशियन से बात की गयी तो टेक्नीशियन इम्तियाज खां ने बताया कि वह आज छुट्टी पर है, तथा टेक्नीशियन अनुज ने बताया कि उसकी ड्यूटी बहराइच मेला में लग गयी है जिससे वह बहराइच चला आया है। ऐसे में यदि मरीजों के ईलाज हेतु आवश्यक जाँचों की रिपोर्ट, लापरवाह कर्मचारियों की उदासीनता से विलम्ब हो, और समय पर जाँच रिपोर्ट मरीजों को न मिल सके, तो समयानुसार मरीज को समुचित ईलाज न मिलने से होने वाले हानि का आखिर जिम्मेदार कौन होगा। लेकिन दुर्भाग्य इस बात का है कि जब इन्ही दो टेक्नीशियन की जिम्मेदारी यद्यपि लैब की है, तो एक के कार्यक्षेत्र में बद्लाव होने के पश्चात दूसरे टेक्नीशियन को आखिर छुट्टी किसने दी। इस सम्बंध में जब प्रभारी चिकित्साधिकारी चन्द्र भान से बात करने की कोशिश की गयी तो उनके द्वारा फोन नही उठाया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्मृति ईरानी से विनोद तावड़े तक, बीजेपी ने सौंपी राज्यों की नई जिम्मेदारियां

https://twitter.com/BJP4India/status/2102689435188121736?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102689435188121736%7Ctwgr%5E37babf322b23d04e752c084f78557b185e85bb83%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fnational%2Fbjp-new-state-incharges-2027-elections-smriti-irani-haryana-chhattisgarh बीजेपी ने बदले राज्यों के प्रभारी, यूपी की कमान विनोद तावड़े को; स्मृति ईरानी…

2 minutes ago

110 मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

छह माह में 628 मोबाइल खोजकर स्वामियों को सौंपे, 1.78 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद…

5 minutes ago

ट्रांसफार्मर प्लेट चोरी में एक गिरफ्तार, 74 प्लेटें बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मनिकौंरा स्थित प्रेशर सिंचाई प्रणाली के ट्रांसफार्मर…

9 minutes ago

कांग्रेस की बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर किया मंथन

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष वजीर अहमद के नेतृत्व में नगर के…

13 minutes ago

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

6 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

9 hours ago