पसमांदा समाज ने भाजपा के रीति नीति से प्रभावित हो कर प्रत्याशी को दिया समर्थन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमंदा समाज के जिला अध्यक्ष शहंशाह ने संत कबीर नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ई. प्रवीण निषाद, सांसद के समर्थन मे शुक्रवार को उनके आवास पर समाज के पदाधिकारियों के साथ मिलकर भाजपा के समर्थन में कमल खिलाने का संकल्प लिया।
इस दौरान पसमांदा समाज के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की योजनाएं पसमांदा समाज तक पहुंची है। बीजेपी सरकार ने शत-प्रतिशत लाभ देकर समाज में सम्मान देने का काम किया है। इस सरकार में दंगा व कर्फ्यू नहीं लगता। इसलिए भाजपा के समर्थन मे पूरा पसमांदा समाज है।
उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि हमें किसी से भी नफरत नहीं करनी चाहिए साथ मिलकर रहेंगे तो आगे बढ़ेंगे। रेल की पटरी बराबर होकर चलती है तभी ट्रेन अपने लक्ष्य तक पहुंचती है।
पसमांदा समाज के जिलाध्यक्ष ने जुबेर अहमद शाह प्रभारी जिला उपाध्यक्ष, अल्ताफ, मोहम्मद अशरफ, फिरोज अहमद, इसरार अहमद, अब्दुल वाजिद सहित सैकड़ो लोगों के साथ अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, विधायक श्रवण निषाद, रामललित चौधरी, आनंद तिवारी, मुकेश गौड सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

1 hour ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

2 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

2 hours ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

4 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

4 hours ago