जिले में समारोहपूर्वक आयोजित हुआ पंचप्रण शपथ कार्यक्रम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
। आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत ‘मेरी माटी, मेरा देश’ एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का सम्पूर्ण देश में उत्सवी ढंग से आयोजन किया जा रहा है। इसी सन्दर्भ में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, डिप्टी कलेक्टर डॉ पूजा यादव, प्रशिक्षु पी.सी.एस. प्रिन्स वर्मा व अन्य अधिकारियों तथा कलेक्ट्रेट कर्मियों को पंचप्रण की शपथ दिलायी,कहा की हम शपथ लेते हैं की भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।
विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना द्वारा विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंचप्रण की शपथ दिलायी गयी। इसके अलावा जिले के ग्रामों, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, ब्लॉकों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्साहपूर्वक पंच प्रण की शपथ ली गई तथा साथ ही पंच प्रण शपथ से सम्बन्धित ,सामूहिक,एकलसेल्फी फोटो को सम्बन्धित वेबसाइट पर अपलोड भी किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

6 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

6 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

6 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

6 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

6 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

7 hours ago