बकाया मानदेय के भुगतान के लिए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

मई माह से अबतक नहीं मिला है मानदेय

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत आउसोर्सिंग कर्मचारियों ने बीएसए डॉ राम जियावन मौर्य को ज्ञापन सौंप, तीन माह के बकाया मानदेय के भुगतान व नजदीकी विकास खंडो मे तैनाती दिए जाने की मांग की है।
कम्यूटर आपरेटर माधव गोविंद राव व नीरज पाण्डेय के नेतृत्व में जनपद भर से आए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बीएसए को सौंपे व मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री, महानिदेशक स्कूली शिक्षा, डीएम, सीडीओ व समस्त बीईओ को भेजे ज्ञापन में लिखा है कि, ब्लाक संसाधन केंद्रों पर कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर, सहायक लेखाकार, ब्लाक एमआईएस को आर्डिनेटर का तीन माह से अधिक (माह मई से अद्यतन) का मानदेय बकाया है। कंप्यूटर आपरेटर, सहायक लेखाकार का स्थानान्तरण दूर के विकास खण्ड में कर दिया गया जिसके कारण समस्त कर्मचारियों को बीआरसी पर आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है एवं दुर्घटना की प्रबल सम्भावना भी बनी रहती है। पारिवारिक स्थिति भी काफी दयनीय हो गयी है। विगत 10 वर्षो में किसी प्रकार का मानदेय में बढोतरी नही हुआ है। ज्ञापन में मांग की गई है कर्मचारियों के बकाया मानदेय का भुगतान व नजदीकी ब्लाक में स्थानान्तरण किया जाए। इस दौरान इस दौरान माधव गोविंद राव ,नीरज पाण्डेय, संदीप मिश्रा, जितेंद्र रावत, अखिलेश यादव ,गोरख यादव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

4 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

4 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

4 hours ago