मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मधुबन में हुआ। जनसुनवाई के दौरान कुल 83 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं 02 शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर टीम भेजी गई। आज प्राप्त कुल शिकायतों में से राजस्व विभाग की 40, पुलिस विभाग की 15 एवं शेष अन्य विभागों से संबंधित थी। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करने को कहा। विशेष कर राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त संयुक्त टीम को मौके पर भेज कर शिकायत को निस्तारित करने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर शिकायत का समय बद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए जिससे आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करें और पीड़ितों को न्याय दिलाने में लापरवाही ना करें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलामरन उप जिलाधिकारी मधुबन, तहसीलदार सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में शुक्रवार…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।परसामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी गांव स्थित बघेला नाला पुल उस समय…
धनौती गांव में पसरा मातम: छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान समेत चार शहीद सुखपुरा/बलिया…
लेखक: पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का वह पावन पर्व है, जब…
📌 15 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन | भारतीय इतिहास की अमूल्य क्षतियाँ 📰 परिचय15…
📜 15 फ़रवरी का इतिहास: आज जन्मे भारत और दुनिया के प्रसिद्ध व्यक्तित्व 15 फ़रवरी…