285 प्रतिभागियों में 98 को मिला जॉब ऑफर लेटर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने बताया है कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पूर्वान्ह 10:30 बजे से अपराह्न 03.30 बजे तक मुनई यादव सोमना देवी महाविद्यालय परिसर विकास खण्ड सेमरीयांवां में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता के द्वारा प्रतिभागियों को ऑफर लेटर वितरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया तथा शुभकामनाएं दी। उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी फ्लिप्कार्ट इंडिया लिमिटेड, डिक्सन लिमिटेड, टाटा मोटर्स, डी-मार्ट लिमिटेड, विन्स्ट्रोन, अमेज़ोन इंडिया, उमा इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स, एम्प्लायी मैनपावर सर्विसेज सहित कुल 8 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 285 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 98 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर किया गया।
रोजगार मेले में जिला प्रबंधक धीरेन्द्र विक्रम सिंह व प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अख्तर व अन्य संबंधित आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

1 hour ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

3 hours ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

3 hours ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

3 hours ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

3 hours ago