बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुलाब देवी बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिलाओं के साथ उत्पीड़न अधिनियम-2013 पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष कल्पना मिश्रा के द्वारा घरेलू हिंसा तथा हेल्पलाइन नंबरों के विषय में जानकारी दी गई ।इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना (सामान्य),स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना,वन स्टॉप सेंटर के कार्य प्रणाली एवं उनसे प्राप्त होने वाले सुविधाओं की जानकारी दी गई। काउंसलर अंजली सिंह के द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दिया गया। सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1090, 1098 1076, 102, 108, 181 के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष कल्पना मिश्रा तथा वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह, बैजंतीमाला,नीलम शुक्ला,रंजना और विद्यालय के अध्यापिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित रही।
🔱 आज का मूलांक राशिफल: अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य…
वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसमें ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष से लेकर मीन…
🪔 आज का पंचांग 2 फरवरी 2026: शुभ योग, राहुकाल, नक्षत्र और मुहूर्त की संपूर्ण…
संतुलन की पतली रस्सी पर बजट 2026: आर्थिक अनुशासन, विकास और मध्यम वर्ग की उम्मीदें…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद में संत शिरोमणि गुरु…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन विजय कुशवाहा ने केंद्रीय बजट 2026–27…