बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 के अंतर्गत बुधवार को विकास खण्ड हनुमानगंज सभागार में घरेलू हिंसा व कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न (निवारण,प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम-2013 पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरीश कुमार ने घरेलू हिंसा व कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न (निवारण,प्रतिषेध और प्रतितोष)अधिनियम -2013 के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना,निराश्रित महिला विधवा पेंशन योजना के साथ ही वन स्टाप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में 18वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने, अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी तथा उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090 की जानकारी तथा दहेज प्रथा को समाप्त करने व बाल श्रम को रोकने के लिए सभी को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर से हर्षवर्धन, नीलम शुक्ला,रंजना यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी, आशा बहु, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहीं।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…
21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…
पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…