विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजली सभा का आयोजन

सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजवादी चिन्तक एवं पूर्व सांसद गौरीशंकर राय के 102 वीं जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया I गौरीशंकर राय स्मृति समिति के तत्वाधान में गौरीशंकर राय कन्या महाविद्यालय, करनई बलिया के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य धर्मेन्द्र सिंह उपस्थित रहे I अपने उद्बोधन में धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें अपने माता – पिता के वचन का अनुरागी होना चाहिए I गौरीशंकर राय पहले ऐसे शख्स थे जिन्होंने राजनीति के अपराधीकरण पर न केवल चिंता व्यक्त किये उसके विरुद्ध खुल के लडाई लड़ी I बलिया सोनौली राज्यमार्ग पर गौरीशंकर राय की स्मृति में तोरण द्वार बनाने की घोषणा करते हुए सिंह ने कहा कि ऐसे महापुरुषों के स्मृतियों को संजोया जाना बहुत आवश्यक है I विशिष्ट अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अपने पूर्वजों के बताये रास्ते को याद रखना चाहिए I अतीत की चर्चा भविष्य में मार्गदर्शक और वर्तमान की प्रेरणा होती है I वरिष्ठ पत्रकार कृष्णदेव नारायण राय ने कहा कि राय साहब विचारों और मूल्यों के नेता थे I उन्होंने अपने मूल्यों से कभी कोई समझौता नहीं किया और पुरे शिद्दत के साथ समाज हित की अगुआयी किये I पूर्व संसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि एक सभा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने एक सभा में कहा था कि देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक दशा दिशा पर गौरीशंकर राय अपनी बात रखेंगे I इससे राय साहब के व्यक्तित्व के महत्ता को समझा जा सकता है I राय किसानो की अगुआई करते थे I उनका मानना था कि किसानों की समृद्धि के बिना देश में समृद्धि नहीं हो सकती है I उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजधारी सिंह ने कहा कि राय साहब संघर्षों के नेता थे और समाज में न्याय और समता स्थापित करने की दिशा में जीवन भर प्रयासरत रहे I उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय ने कहा कि राय साहब की प्रेरक स्मृतियाँ हमलोगों को हमेशा प्रेरणा देती हैं I राज्य सभा संसद नीरज शेखर और उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने राय साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की I सभा को उत्तर प्रदेश चीनी मिल के उपाध्यक्ष ऋषिकांत राय समाजवादी चिन्तक परमात्मा पाण्डेय ने भी संबोधित किया I इस अवसर पर मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह ने महाविद्यालय के मेधावी छात्राओं को सम्मनित किया गया I बी.ए. में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त रितिका तिवारी को डॉ आशा राय स्मृति चिन्ह, बी.एस.सी. के प्रीटी को हरिशंकर राय स्मृति चिन्ह, एम.ए. हिंदी के बिंदु यादव को रामदुलारी राय विशिष्ट पदक, एम.ए. हिंदी के ही आरती यादव को महादेव राय स्मृति चिन्ह, एम.ए. मनोविज्ञान के प्रतीक्षा सिंह को शिवकुमार राय स्मृति चिन्ह, एम.ए. गृह विज्ञान के प्रियंका चौरसिया को रमाशंकर राय स्मृति चिन्ह तथा डी.एल.एड.के विनीता तिवारी को गौरीशंकर राय स्वर्ण पदक प्रदान किया गया I महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए I पूर्व आई.पी.एस. अजय शंकर राय ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया I अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पाण्डेय ने तथा सञ्चालन धनन्जय राय ने किया I

rkpnews@desk

Recent Posts

उत्सव या उत्पात? डीजे की बेकाबू ध्वनि से हर आयु वर्ग संकट में

शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…

2 minutes ago

महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…

4 minutes ago

आगरा: यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…

5 minutes ago

मृतक होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख की सहायता राशि प्रदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…

7 minutes ago

MSME पहल से पारंपरिक व्यवसायों को नई पहचान

कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…

13 minutes ago

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या बदल गया?

🕯️ 18 फरवरी का इतिहास: आज के दिन हुए प्रमुख निधन ✍️ 18 फरवरी का…

23 minutes ago