लोक अदालत का आयोजन,जिला कारागार मऊ में

मऊ(राष्ट्र की परम्परा) उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 19, 20, 21 तथा 22 दिसंबर-2022 को विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला कारागार मऊ में किया जायेगा, जिसमें जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों के छोटे छोटे प्रकरण जो अपराध स्वीकार करने पर अथवा अन्य आधार पर निस्तारित हो सकते हैं, उनका निस्तारण किया जायेगा। उक्त निरुद्ध बंदियों के छोटे छोटे वादों के निस्तारण हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ द्वारा मजिस्ट्रेट नामित किये जायेगे, जिससे आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में मामलों का निस्तारण किया जा सके। प्रभारी सचिव अभिनय कुमार मिश्रा द्वारा जेल अधीक्षक जिला कारागार मऊ को 19,20,21, एवं 22 दिसम्बर को आयोजित होने वाली, विशेष जेल लोक अदालत के लिए आवश्यक व्यवस्था करने एवं अधिक से अधिक संख्या में वादों को चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि विशेष लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago