Categories: Uncategorized

जल बजट और जलवायु परिवर्तन पर समूह चर्चा का आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

स्पीड संस्था के तत्वावधान में मधुर तपोवन, जमुई में जल बजट और जलवायु परिवर्तन पर समूह चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसके बाद धनंजय राय ने जल बजट की अवधारणा और उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जल की समझदारी से बजटिंग कर भविष्य के जल संकट से बचा जा सकता है।

इसके बाद जयप्रकाश राय ने “प्रकृति की ओर लौटें” का संदेश देते हुए स्थानीय संसाधनों और गाय आधारित खेती को टिकाऊ विकास का आधार बताया।

कार्यक्रम के दौरान रामजी राय के नेतृत्व में जल बजट पर एक शैक्षणिक खेल का आयोजन हुआ, जिससे प्रतिभागियों को गांव और खेती में जल उपयोग को सरल भाषा में समझने में मदद मिली।

अंत में परवल की खेती पर एक एक्सपोजर विज़िट कराई गई, जिसमें अन्य गांवों से आए छात्र-छात्राओं ने खेती की बारीकियों को नज़दीक से देखा और समझा।

इस अवसर पर धनंजय राय, जयप्रकाश राय, रामजी राय, अंजनी गिरी, कुंवर जी, पंकज राय, सत्येंद्र, सत्यम, अरविंद, जयंत, आरती और पूजा उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

3 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

5 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

5 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

5 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

5 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

16 hours ago