संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, निर्विवाद वरासत और कागजात दुरूस्ती आदि के मामले कोे तत्काल निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब/पात्र व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये।

मेंहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 44 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अथवा अधिकतम एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये।

कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारी/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को न्याय मिले।

इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एव अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थित में हुई। अधिकारीद्वय ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।

इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई प्रभारी जिला विकास अधिकारी/पीडी संजय नायक एवं उप जिलाधिकारी धनघटा अरूण कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। अधिकारीद्वय ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Anil Ambani के मुंबई स्थित ‘Abode’ पर ED की कार्रवाई, 3716 करोड़ की संपत्ति अटैच

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…

40 minutes ago

T20 World Cup 2026: न्यूज़ीलैंड से हारकर श्रीलंका बाहर, सेमीफाइनल की उम्मीदें टूटीं

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। New Zealand national cricket team ने Sri Lanka national cricket team…

47 minutes ago

होली से पहले यूपी शिक्षकों को बड़ा तोहफा: इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के पर्व होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी…

56 minutes ago

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…

8 hours ago

26 फरवरी इतिहास: जानिए आज के दिन जन्मी महान भारतीय हस्तियां

26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…

8 hours ago

26 फ़रवरी का इतिहास: दुनिया भर में घटीं बड़ी घटनाएँ, जानिए क्यों खास है यह दिन

26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…

8 hours ago