कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों के प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा जनपद देवरिया के विकास भवन के गाँधी सभागार में कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों का एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से उपस्थित संचालको को सीएससी प्लेटफार्म पर उपलब्ध सर्विसेज के बारे में कैसे कार्य करना है, उसके विषय में जानकारी दी गयी। इस बैठक में सीएससी से जुड़े हुए विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधिओं के साथ साथ 150 से अधिक केंद्र संचालको ने प्रतिभाग किया।
केंद्र संचालको की कार्यशाला सीएससी राज्य मुख्यालय, लखनऊ से आए हुए राज्य सीएससी के वरिष्ठ प्रबंधक दिव्यदर्शन उपाध्याय जी ने पुष्प गुच्छ दे कर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार का स्वागत किया उसके बाद सीएससी से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों के संदर्भ में केंद्र संचालकों को दिव्यदर्शन उपाध्याय, बैंकिंग से अश्वनी शुक्ला जी, ई स्टोर से जगदम्बिका पाण्डेय जी तथा स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर विकास मौर्या द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया जिसके अंतर्गत आयुष्मान भारत, बिजली बिल, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, बैंकिंग सेवा, आधार सेवा, डॉक मित्र, डीजीपे, आईआरसीटीसी, लेबर रजिस्ट्रेशन, गैस बुकिंग, एमएटीएम तथा एनपीएस आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया तथा इस प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी से मिलने वाले कमीशन पर भी के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा इन सेवाओं से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया गया इस मौके पर बजाज, टीवीएस क्रेडिट से सिद्दार्थ सिंह जी, एचडीऍफ़सी बैंक से रितेश, ने भी संचालको को प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव ट्रेनिंग करा का विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी दी जिसमें जनपद के 150 से अधिक संचालको ने प्रतिभाग किया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने आये सभी संचालको को निर्देशित करते हुए ये अपील की सभी संचालक अपने पंचायत के शेष सभी आयुष्मान भारत के लाभार्तियो का आयुष्मान भारत में पंजीकरण में सहयोग करे और अधिक से अधिक लोगो को इस योजना का लाभ दे।

rkpshomnath

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

48 minutes ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

58 minutes ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

1 hour ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

1 hour ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

1 hour ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

2 hours ago