सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 278 जोडे दाम्पत्य सूत्र में बंधे

263 हिन्दू जोडो का वैदिक रीतियों से विवाह तथा 15 मुस्लिम जोडो का हुआ निकाह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 278 जोड़े एक-दूजे संग विवाह के बंधन में बंध गए। 263 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति से तथा 15 जोड़ों का मुस्लिम रीति से निकाह कराया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की योजनाओं के अंतर्गत 278 जोड़ो का एक साथ परिणय सूत्र में बंधना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईमानदार नीयत और कल्याणकारी नीति को दर्शाता है। सरकार की योजना की वजह से गरीब लोगों के जीवन में भी खुशियां आ रही हैं।उन्होंने नवदंपत्तियों को सुखद भविष्य की कामना की।

संसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से कई गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों का विवाह भव्यता के साथ हो रहा है। पहले आर्थिक कठिनाइयों की वजह से गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी का खर्च उठाने में समस्या होती थी। इस योजना के चलते कई गरीबों के सपने साकार हुए हैं।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की अत्यन्त महत्वपूर्ण योजना है। आज इसके माध्यम से एक साथ, एक ही मण्डप में दाम्पत्र सूत्र में 278 लोग बंध रहे है, जिसके हम सभी साक्षी है। उन्होने सभी जोड़ों को शुभकामनायें दी।पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने नव दम्पतियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडे वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय 02 लाख है, के पुत्रियों की शादी सम्पन्न हुई। योजना के प्राविधानों के अनुसार प्रत्येक जोडे पर 51 हजार व्यय किया गया है, जिसमें विवाहित कन्या के खाते में 35 हजार रुपये, 10 हजार रुपये मूल्य के गृहस्थी की सामग्री एवं वस्त्र आभूषण तथा 06 हजार रुपये भोजन, टेन्ट आदि पर खर्च किये गए।
इस कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख देवरिया पिंटू जायसवाल, लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे एवं नव विवाहितों के सुखमय जीवन की कामना की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अटल जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर बस्ती में दीपोत्सव, स्वच्छता अभियान व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा) देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी…

56 seconds ago

सिकंदरपुर विधायक ने सीएम योगी से की दो बड़ी विकास परियोजनाओं के लिए धन स्वीकृति की मांग

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद जयाउद्दीन रिज़वी ने मुख्यमंत्री योगी…

4 minutes ago

रेलवे स्टेशन मार्ग की मांग को लेकर भाकपा एवं समानता दल ने सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) देवरिया एवं राष्ट्रीय समानता दल के संयुक्त…

11 minutes ago

“सुई-धागे से आत्मनिर्भरता तक: आरसेटी देवरिया में महिला सिलाई बैच बना ग्रामीण सशक्तिकरण की नई मिसाल”

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते…

17 minutes ago

सांसद खेल महोत्सव बना ऐतिहासिक, 62 हजार से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l तृतीय सांसद खेल महोत्सव–2025 का भव्य आयोजन आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम…

18 minutes ago

श्रद्धेय अटल जी की जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा का दीपोत्सव, वीर बाल दिवस कार्यक्रमों का आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय पर…

47 minutes ago