नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सोढरी गांव में बलदेव शुक्ला के मकान पर जया फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गयाl जिसमें सैकड़ों महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करके दवा दिया गया।

इस मौके पर फाउंडेशन की तरफ से आई हुई रेखा श्रीवास्तव व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नारी शक्ति संस्थान की महासचिव डॉक्टर पूनम तिवारी तथा कार्यक्रम आयोजक बलदेव शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, इस तरह का कार्यक्रम महिलाओं को शसक्त बनाने तथा नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। इस कार्यक्रम में जहां महिलाओं का उपचार हुआ वहीं पुरुषों और बच्चों का भी उपचार हुआ साथ ही साथ इस आयोजन मे रक्तदान की भी व्यवस्था की गई थी, जिसमें दर्जनों महिला पुरुषों ने रक्तदान किया इसके अलावा भविष्य में महिलाओं को ऐसे ही मजबूती प्रदान की जाएगी इस विषय पर भी चर्चा की गई। इस संस्था के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी स्ववित्तपोषित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago