ख्वाजा जहाँपुर व चंद्रभानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के ख्वाजा जहांपुर व चंद्रभानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दो वार्डों में शिविर लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग विभागों द्वारा लाभार्थियों को कई योजनाओं से लाभ दिया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क हेल्थ चेकअप की सुविधा भी दी गई थी। इसके अलावा जरूरी दवाइयां भी निःशुल्क बांटी गईं।
भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने शिविर में योजनाओं के स्टॉल में पहुंचकर अधिकारियों तथा लाभार्थियों से वार्ता की।
भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है । योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कड़ी में शहर के वार्ड 9और वार्ड 11 में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा की शिविर में स्थानीय लोगों द्वारा स्वनिधी योजना, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड , प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आदि के लिए पंजीयन कराया गया। वहीं विश्वकर्मा योजना के साथ शिविर का लाभ लेने के साथ ही स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपना अनुभव साझा किया । शिविर में मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विश्वकर्मा योजना,आयुष्मान भारत,नल-जल मिशन, पीएम आवास योजना,स्टार्टअप योजना, मुद्रा लोन योजना, पीएम स्वनिधि योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में आए हितग्राहियों ने बताया कि यहां आने से उन्हें शासन की बहुत सी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी मिली है। जिसका लाभ अब उन्हें मिलेगा, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने वाली महिलाओं ने बताया कि पहले वे चूल्हे में खाना बनाती थी जिससे निकलने वाले धुुएं से उन्हे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता था, किंतु अब मोदी सरकार की उज्जवला योजना से बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें खाना बनाने में आसानी होती है।इस अवसर पर कृष्ण कांत राय, राघवेंद्र राय, शर्मा, मयंक मद्धेशिया, हिमांशु राय, प्रतीक जायसवाल, बृजेश गुप्ता, आकाश मल्ल, शिव चौहान, सहित अन्य लाभार्थी व अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

1 hour ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

3 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

4 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

4 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

4 hours ago