बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा रेंज कार्यालय में विभिन्न समूह को बांस पर आधारित खेती को लेकर वन विभाग के अधिकारियों और प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षित किया गया। यह भी बताया गया की बांस से विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे खिलौने, डाल आदि का निर्माण का बाजार में अच्छी कीमत में बेचा जा सकता है। जिससे अधिक आय अर्जित की जा सकती है। यह भी बताया गया कि सरकार भी समूहों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है। शुक्रवार को बहराइच वन प्रभाग द्वारा ‘बांस की खेती तथा बांस आधारित उद्योग विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम का रेंज कार्यालय नानपारा स्थित सीएफसी मे सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला मे प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच अजीत प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी नानपारा अश्विनी पाण्डेय, उप निदेशक कृषि बहराइच शिशिर वर्मा, उप खंड अधिकारी कृषि बहराइच, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक घनश्याम सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी नानपारा रशीद जमील, क्षेत्रीय वनाधिकारी नानपारा पीयूष गुप्ता, संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष मुमकिन फाउंडेशन सहित कई ग्राम प्रधान, कृषक तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहे, कार्यशाला मे बांस की आर्थिक, सामाजिक, परिस्थितिक उपयोगिता की जानकारी,बांस की खेती को बढ़ावा देने, बांस के शिल्पकारों, उत्पादों के विपणन आदि को मजबूत करने के बारे मे विस्तृत चर्चा की गयी। इसके अलावा सी एफ सी स्थित मशीनों के संचालन का प्रशिक्षण भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को दिया गया।
बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…
खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…
पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…