वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबन्धक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देश तथा जिला आयुक्त स्काउट एण्ड गाइड एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) अनुभव पाठक के नेतृत्व में, पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइडस जिला संघ – वाराणसी से सम्बद्ध यूनिट श्रीराम बाजपेई ग्रुप का एक ग्रुप स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन 13 दिसम्बर 2023 को किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्काउट डेन पर नया स्कार्फ को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ लॉन्च किया गया। यह स्कार्फ श्रीराम बाजपेई ग्रुप के ग्रुप लीडर असित कुमार घोष द्वारा लॉन्च किया गया। आज के इस कार्यक्रम मे ग्रुप लीडर द्वारा सभी कब/स्काउट/रोवर को स्कार्फ पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई और श्रीराम बाजपेई ग्रुप के इतिहास के बारे में भी जानकारी दी गई । साथ ही ग्रुप की गतिविधियों को शार्ट टर्म एवं लांग टर्म के रूप मे बनाए जाने पर बल दिया गया । आज के इस कार्यक्रम में श्रीराम बाजपेई ग्रुप के रोवर लीडर आकाश गुप्ता , स्काउट मास्टर रामचन्द्र सिंह यादव, सीनियर रोवर हिमांशु भारद्वाज, अश्विनी कुमार मौर्या एवं अन्य कब्स , स्काउट, रोवर मौजूद रहें।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…
क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…
पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…
बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…