जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

अनुपस्थित पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी के वेतन रोकने के निर्देश

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
सरकार के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने तहसील सिकंदरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए लोगों की समस्याओं को सुना, और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस मौके पर राजस्व विभाग के 62, पुलिस विभाग के 15, खाद्य एवं रसद विभाग के पांच, चकबंदी से संबंधित 18, विकास विभाग से नौ, विद्युत विभाग के तीन , मार्केटिंग एवं शिक्षा विभाग एक-एक सहित विभागों के कुल 123 मामले आए,जिसमें से नौ मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद संबंधी मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण सत्यापन कर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाधान दिवस के अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी के अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य होगी। अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस और राजस्व से जुड़ी समस्याओं पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को यहां-वहां भटकना न पड़े। उन्होंने कड़े तेवर में चेतावनी दी कि संवेदनहीन और लापरवाह अधिकारियों को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस० आनंद, समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव, कृषि उपनिदेशक मनीष कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी रवि कुमार सहित सभी जनपद स्तर के अधिकारी मौजूद थे।
आइजीआरएस संबंधित मामलों का

गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिकपरक निस्तारण न करने वाले अधिकारियों को दी जाएगी प्रतिकूल प्रविष्टि

समाधान दिवस पर आए जन समस्याओं के निस्तारण के बाद जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए आइजीआरएस के मामलों को गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिकपरक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजी निस्तारण से काम नहीं चलेगा, सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से सामंजस्य बनाकर जन समस्याओं का संतुष्टिकपरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से आईजीआरएस पर आए मामलों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण न करने वाले और जिले की रैंकिंग खराब करने वाले अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों को खराब प्रदर्शन के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि भी दे दी गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

48 minutes ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

54 minutes ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

1 hour ago

कुशीनगर में बंद मिल को चालू कराने की कवायद तेज, किसानों ने दिखाई सकारात्मक पहल

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…

1 hour ago

देवरिया में त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, प्रशासन और पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…

1 hour ago

डीएम का औचक निरीक्षण: भोजन चखा, व्यवस्थाएं परखी, छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्त निर्देश

सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…

1 hour ago