कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)। उपायुक्त राज्य कर राजेश कुमार ने बताया कि, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार व्यापारी एवं व्यापारिक संगठन द्वारा उठाई गई समस्याओं के संबंध में व्यापारियों के अंदर, भय एवं भ्रांतियों को दूर करने हेतु कैंप/ शिविर का आयोजन किया जाना है। इस क्रम में कैंप /शिविर स्थल एवं समय इस प्रकार,नगर पालिका परिषद हाटा व नगर पालिका परिषद कुशीनगर ,
13 दिसंबर 2022
नगर पालिका परिषद पडरौना व नगर पंचायत दुदही- 14 दिसंबर 2022
नगर पंचायत कप्तानगंज व नगर पंचायत तमकुहीराज -15 दिसंबर 2022
नगर पंचायत सेवरही व नगर पंचायत फाजिलनगर- 16 दिसंबर 2022
नगर पंचायत खड्डा व नगर पंचायत सुकरौली -17 दिसंबर 2022
नगर पंचायत छितौनी व नगर पंचायत रामकोला -19 दिसंबर 2022,
उक्त शिविर का आयोजन संबंधित नगरपालिका परिषद/नगर पंचायत कार्यालय परिसर में दोपहर 1:00 बजे से किया जाएगा।
इस संदर्भ में उपायुक्त राज्य कर राजेश कुमार ने बताया कि, संबंधित शिविर में जीएसटी अधिनियम 2017 में दिए गए प्रावधानों के समुचित अनुपालन हेतु, राज्य कर विभाग के नामित नोडल अधिकारी की उपस्थिति में कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिससे जीएसटी के संबंध में व्यापारियों में व्याप्त भय एवं भ्रान्तियों को समाप्त किया जा सके। उन्होंने इस संदर्भ में व्यापारीगणों से उक्त शिविरों में प्रतिभाग करने की अपील की है।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस