संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में शुक्रवार को खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के नगर पंचायत मगहर में विधायक अंकुर राज तिवारी, तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक ज्ञानेन्द्र मिश्र, विधानसभा संयोजक गौरव निषाद सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेमरा बायपास से कबीर चौरा परिसर तक सेना के सम्मान में भारत माता की जय, वंदे मातरम की नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाला।
यात्रा के दौरान भाजपा विधायक अंकुरराज तिवारी ने कहा कि भारत के वीर सैनिकों ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए आतंकी देश पाकिस्तान और आतंकियों की कमर तोड़ने का कार्य किया है। देश की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ ही देश के वीर सैनिकों ने अपनी वीरता और पराक्रम से राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। हमारे वीर सैनिकों ने पाकिस्तान पर हमला कर आतंकी ठिकानों को धराशाई कर आतंकियों की मनोबल को तोड़ दिया है।
उन्होंने ने कहा कि देश के महिलाओं का सिंदूर को मिटाने वाले आतंकियों को भारत माता के सच्चे सपूत वीर सैनिकों द्वारा ढूंढ कर मौत के घाट उतारने का काम किया जा रहा है। कहा कि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान पर अल्प समय की प्रहार से उसे घुटनों के बल पर ला दिया।
विधानसभा संयोजक गौरव निषाद के कुशल संयोजन में निकली तिरंगा शौर्य यात्रा में मुख्य रूप से यात्रा के जिला संयोजक ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अत्रेश श्रीवास्तव, ई. अरुण गुप्ता, टीएन वर्मा, कुलदीप मणि मिश्रा, संदीप मिश्र, विद्याधर यादव, सभासद अतुल श्रीवास्तव, धीरज मिश्रा, सतविंदर पाल जज्जी, किरण प्रजापति, भगवान दास यादव, विजय कांडू सहित बड़ी संख्यां में भाजपा के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लिए चल रहे थेl
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…
परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…
अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…