ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, 126 लीटर अवैध शराब के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराध और अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बनकटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 126 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार करते हुए एक चार पहिया वाहन और तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में की गई। थाना बनकटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जंजीरहा प्राथमिक विद्यालय के पीछे से एक टाटा हेक्सा वाहन (UP 53 DB 4664) तथा तीन मोटरसाइकिल—ड्रीम युगा (BR 29 AJ 8964), ग्लैमर (UP 52 BE 9057) और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल—के साथ कुल 14 पेटी बन्टी बबली देशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 126 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राणा प्रताप उर्फ मुटुरू, राहुल राम, अंकेश यादव, राहुल यादव, धीरज कुमार यादव और रोहित यादव के रूप में हुई है। सभी अभियुक्त थाना गुठनी, जिला सिवान (बिहार) के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में से कई का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है।

पुलिस ने थाना बनकटा पर मु0अ0सं0-07/2026 धारा 317(2), 341(2), 61(2)A बीएनएस एवं 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उप निरीक्षक रविन्द्र नाथ यादव, उप निरीक्षक आलोक रंजन सिंह सहित थाना बनकटा की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब तस्करी और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

16 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago