बारीपुर में ओ पी ऑफिशियल यूट्यूब चैनल का उद्घाटन किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को बारीपुर हनुमान मंदिर धाम पर ओ पी ऑफिशियल युटुब चैनल का शुभारंभ करते हुए, हनुमान मंदिर के उत्तराधिकारी गोपाल दास ने कहा कि देश में मीडिया चौथा स्तंभ है। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा देश-विदेश की खबरों को आम जनमानस के सामने परोसा जाता है ।मीडिया के माध्यम से जनता जागरूक होती है। इसमें पत्रकार बंधुओ का बड़ा योगदान रहता है,सर्दी, गर्मी, बरसात सब झेलते हुए भी गांव से लेकर शहर तक की छोटी बड़ी खबरों को इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से समाज को दिखाते है। चैनल के आरंभ के अवसर पर गोपाल दास महाराज द्वारा पत्रकार साथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान के क्रम में प्रेमचंद मिश्र, विजय उपाध्याय, सत्य प्रकाश पांडेय, विनय मिश्र, चंद्र प्रकाश शुक्ला, मनोज शुक्ला, विशाल मिश्रा, अनिल दुबे, बृजेश मिश्रा ,सुरेश पांडेय, संजय सिंह, सहित सैकड़ो पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओ पी ऑफिसियल यूट्यूब चैनल के आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा उर्फ बबलू ने सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि, इस कार्यक्रम में आप सभी की उपस्थिति से मैं अपने आप को अभिभूत हूं ।आप सभी का सहयोग सानिध्य ऐसे ही प्राप्त होता रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

2 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

2 hours ago

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

3 hours ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

3 hours ago