ऑनलाइन कारोबार:छोटे एवं लघु व्यापारी पहुंचे भुखमरी के कगार पर- रामदरश गुप्ता

भाटपार रानी /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिला उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं भाटपार रानी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रामदरस गुप्ता ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि ऑनलाइन कारोबार के कारण छोटे एवं लघु व्यापारियों के सामने भरण पोषण करने की समस्या उत्पन्न हो गई है लगभग 70% व्यापारी किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं और यही स्थिति रही तो भविष्य में भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे ऐसी स्थिति में भाटपार रानी नगर सहित पूरे जनपद के व्यापारियों ने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार से मांग किया है कि छोटे व्यापारियों की स्थिति को संज्ञान में लेते हुए तत्काल ऑनलाइन कारोबार पर सरकार को रोक लगा देना चाहिए जिससे व्यापारियों को भुखमरी के कगार पर जाने से रोका जा सके l श्री गुप्त ने कहा कि अगर केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने तत्काल रोक नहीं लगाया तो छोटे व्यापारियों की स्थिति बहुत दयनीय हो जाएगी और छोटे व्यापारी आत्महत्या करने हेतु मजबूर होंगे l जेपी मूवमेंट के राम आशीष गौड़ ने कहा कि अधिकांश व्यापारी विभिन्न बैंकों से लोन लेकर अपना व्यवसाय चल रहे हैं लेकिन व्यवसाय की स्थिति दिनों दिन खराब होती जा रही है स्थिति यहां तक हो गई है कि व्यापारी बैंक को अपना किस्त जमा करने में भी समर्थ नहीं है l भाटपार रानी नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता ने भी केंद्र व राज्य सरकार से ऑनलाइन कारोबार को बंद करने की मांग की है इसी क्रम में भाटपार रानी के वरिष्ठ व्यवसाई एवं संरक्षक डॉ ईश्वर चंद्र वर्मा प्रेम सागर वर्मा सतीश बरनवाल तहसील अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल तहसील महामंत्री पवन कुमार गुप्ता तहसील कोषाध्यक्ष राजेश कुमार बरनवाल भाटपार रानी व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विजय कुमार मद्धेशिया नगर महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष आबिद अली मीडिया प्रभारी आशीष कुमार बरनवाल दुर्गेश्वर सोनी हनुमान जायसवाल अरविंद बर्नवाल चंदन कुमार गुप्ता संजय कुमार गुप्ता जितेंद्र गुप्ता प्रकाश गुप्ता मनोज कुमार गुप्ता राजकुमार गुप्ता अरुण गुप्ता सतीश मद्धेशिया गोविंद जी वर्मा विक्रांत वर्मा कन्हैयालाल गुप्ता आकाश वर्मा अजय डालमिया सहित सैकड़ो व्यापारियों ने ऑनलाइन कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है l

rkpnews@desk

Recent Posts

एआई और उद्यमिता से रोजगार के नए अवसर सृजित करें युवा: डॉ. तरुण श्याम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प…

2 minutes ago

एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

पुलिसकर्मियों के अनुशासन, शस्त्र प्रशिक्षण और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा शाहजहांपुर (राष्ट्र…

6 minutes ago

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

3 hours ago

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

4 hours ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

5 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

6 hours ago