शपथ ग्रहण को पूरे हुये एक साल हवन के बाद बटी मिठाई

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा)
नगर पंचायत चुनाव के बाद चुनी गयी नगर की नई सरकार के शपथग्रहण का पहला साल पूरा हो गया। बड़हलगंज में इस अवसर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट कर मिठाइयां वितरित कर अपनी खुशी का इजहार किया।
करीब बीस वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद नगर में पुनः भाजपा के नेतृत्व में बोर्ड गठन के बाद चेयरमैन प्रीति उमर और उनके साथी सभासदों का शपथ आज ही के दिन सम्पन्न हुआ था। बता दें कि बोर्ड के गठन के बाद ट्रिपल इंजन सरकार का पूरा फायदा नगर पंचायत बड़हलगंज को मिला और साल भर के अंदर ही नगर की कई बहुप्रतीक्षित योजनाओं और विकास कार्यों को मूर्त रुप मिल गया।
सोमवार को शपथ ग्रहण की एनिवर्सरी पर चेयरमैन प्रीति उमर ने अपने पति महेश उमर और अन्य सभासदों के साथ नगर के विकास और नगरवासियों की सुख शांति की कामना के साथ हवन किया।
इस अवसर पर उनके समर्थकों ने मिष्टान्न का भी वितरण किया। इस अवसर पर मौजूद चेयरमैन प्रीति उमर और उनके पति/ प्रतिनिधि महेश उमर ने समर्थकों और मित्रों सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया, औऱ नगर के चतुर्दिक विकास के कार्यों में सबको साथ देने का आग्रह किया।
शपथ ग्रहण के एक वर्ष पूरे होने पर विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, पत्रकार सन्तोष जायसवाल, पवन यादव, शुभम गुप्ता, गंगा तिवारी, सभासद दीपक शर्मा, वीरू उर्फ वीरेन्द्र गुप्ता, रवि साहनी, राजू मिश्र, अमुल्य चतुर्वेदी, दीपक गौड़, रामदास, भाजपा नेता अष्ठभुजा सिंह, तबस्सुम बानो, मुख्तार अहमद, प्रशांत शाही, पुरुषोत्तम जायसवाल, सन्तोष यादव, दिनेश मद्देशिया, श्रीराम मद्धेशिया, गंगा शर्मा, डॉ बांके बिहारी मिश्र, डॉ ए के गुप्त, डॉ ए एन चौबे, डॉ मनोज यादव, डॉ तपन पाल, डॉ मुनीश यादव, डॉ सलाहुद्दीन अंसारी, डॉ परवेज कमाल आदि ने बधाई दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्कूल ऑटो पलटने से गुमला में मातम, सुरक्षा पर उठे सवाल

गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…

19 seconds ago

निर्धारित समयसीमा में पूरा हो वृद्धाश्रम निर्माण: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…

13 minutes ago

सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड की पहली परीक्षा

हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…

14 minutes ago

एक मंच, अनेक योजनाएं: आगरा में विधिक सेवा मेगा कैम्प

आगरा में जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ, 22 फरवरी को लगेगा विधिक सेवा मेगा कैम्प…

15 minutes ago

ऑपरेशन सदर्न स्पीयर: अमेरिकी कार्रवाई में 3 नावें निशाना, 11 की मौत; ड्रग तस्करी पर बड़ा सैन्य अभियान

Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…

1 hour ago

युवाओं के सपनों को पंख देगा Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan, 20 फरवरी को महराजगंज में वृहद ऋण शिविर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…

1 hour ago