एक व्यक्ति दो नाम दो पिता दो प्रदेशों में अलग – अलग लाभ

यूपी वोटर लिस्ट व खतौनी में रामप्रीत पुत्र लाल बचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एक ही व्यक्ति दो प्रदेशो में रहकर दो नाम व दो वल्दियत से ले रहा लाभ। यह व्यक्ति साउथ इस्टर्न कोल्डफिल्ड्स लिमिटेड यू जी कालरी, हसदेव हल्दीबाड़ी कोरिया (छत्तीसगढ़) में नौकरी कर पेंशन का लाभ रामसुन्दर पुत्र प्रेमनरायन के नाम से ले रहा हैं,जालसाज व्यक्ति वर्तमान समय में पिपराइच थाना क्षेत्र के जादोपुर में रामप्रीत पुत्र लाल बचन के नाम से जमीन विक्रय कर रहा यह व्यक्ति दोनों प्रदेशो मे लाभ लेने के लिए 2009 में पिपराईच विकास खण्ड कार्यालय के अधिकारियो, पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत के मिली भगत से कुटुम्व रजिस्टर में फर्जी तरीके से रामप्रीत के साथ, राम सुंदर उर्फ रामप्रीत पुत्र लालवचन जोडवा लिया। साथ ही अपने पिता के परिवार राजिस्टर मे वल्दियत में हेराफेरी करके लालवचन उर्फ प्रेमनरापन यादव जोडवा लिया। जबकि रामसुन्दर पुत्र प्रेमनरापन यादव पिपराइच क्षेत्र जादोपुर के राजस्व अभिलेख व ग्राम पंचायत की सूची में नहीं है। मगर ब्लाक के अधिकारियों ने फर्जी तरीके से दो नाम व दो वल्दियत को उर्फ करके एक में जोड़ दिया गया है। जिसकी शिकायत मण्डलायुक्त को महानंद द्वारा किया गया मण्डलायुक्त ने जांच डीपीआरओ को दिया डीपीआरओ ने ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर को जांच दिया। ब्लॉक डेवलपमेंट अफसर द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए जिससे सत्यता सामने आ सके।

Karan Pandey

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

19 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago