विषाक्त भोजन से एक की गई जान तो 60 बच्चे गम्भीर रूप से बीमार

लचर व्यवस्था के कारण हुई घटना-अखिलेश प्रताप सिंह

अतिरिक्त मुख्य सचिव को घटना से अवगत कराया जांच कराकर होगी कार्यवाही-राष्ट्रीय प्रवक्ता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया जनपद में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्रों का बिषाक्त भोजन खाने के कारण लगभग 60 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हुए ।सुचना मिलने के साथ ही काग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व देवरिया लोकसभा के प्रत्याशी रहे अखिलेश प्रताप सिंह मेडिकल कालेज पहुंच कर बिमार बच्चों का कुशलक्षेम जाना तथा उनका और उनसे परिजनों से मिलकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए अपेक्षित सहयोग देने का आश्वासन दिया।
लोकसभा के में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रहे अखिलेश प्रताप सिंह उस बच्चे के परिजन से भी मिले जो विषाक्त भोजन के कारण अब नहीं रहा ।उन्हें संतावना देते हुए ढाढस बधवाया उनके हक की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया।
उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुये कहा की इस पूरे प्रकरण को यदि समय रहते गंभीरता से लिया होता तो इतनी बड़ी घटना नही घटती ।श्री सिंह ने बताया कि इस दुखद घटना की जानकारी मेरे द्वारा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस. पी. गोयल को फ़ोन पर बात की और उनको सारे प्रकरण से अवगत कराया।
श्री सिंह ने प्रशासन के भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा की यह घटना लचर व्यवस्था की देन है ।राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया की मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने हमें आश्वासन दिया कि वे तुरन्त कमिश्नर गोरखपुर से बात करके कार्रवाई सुनिश्चित कराते हैं।और इसको गंभीरता से लिया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

25 minutes ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

33 minutes ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

42 minutes ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

58 minutes ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

1 hour ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago