अज्ञात बस की ठोकर से एक भैंस की मौत,दुसरी हुई गंभीर रूप से घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।परसा मलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी चौराहे से दो सौ मीटर पूरब नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर सोमवार की भोर में अज्ञात बस की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरी भैंस गम्भीर रूप से घायल होने के साथ एक पैर हुआ फैक्चर प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपरोक्त थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी निवासी रामादल यादव सोमवार की भोर मे अपने दोनों भैंस को चराने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान मुख्य सड़क पार कर रही भैंस को तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात बस ने ठोकर मार दिया जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही एक भैंस की मौत हो गई तथा दूसरी भैंस गम्भीर रूप से घायल होने के साथ उसका एक पैर भी फैक्चर हों गया। वही बस चालक मौका देख फरार हो गया।
इस सन्दर्भ में एस एस आई कमलेश यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर मौत तथा दुसरी गम्भीर रूप से घायल हो गयी है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

4 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

4 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

4 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

5 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

5 hours ago