संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले की कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, स्वाट व एसओजी की संयुक्त टीम ने सूचना मिलने पर बड़गो स्थित पेट्रोप पंप के पास दबिश दी।
यहां पर चोरी की बाइक के साथ गोरखपुर के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी के प्रभारी राकेश कुमार, स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) के आरक्षी सर्वेश मिश्र व दीपक सिंह तथा स्वाट के मुख्य आरक्षी बृजकिशोर गुप्ता की संयुक्त टीम ने सूचना मिलने पर बड़गो स्थित पेट्रोप पंप के पास दबिश दी। यहां पर गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना के बान टोला जलार निवासी अंगद को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि उसने महराजगंज जनपद में जेल के पास से यह बाइक चोरी की थी। कोतवाली प्रभारी सर्वेश राय ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय क्रिकेट में जब भी युवा प्रतिभा की चर्चा…
घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…
देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…
पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…