देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 08 पेटी देशी शराब (ब्रांड बंटी बबली) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमान श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में, आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को थाना श्रीरामपुर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मिश्रौली कुर्मी टोला गांव के पास से एक दोपहिया वाहन (हीरो स्प्लेंडर, रजिस्ट्रेशन नंबर BR29AS8367, सही नंबर BR28AA8543) को रोका। तलाशी लेने पर उसमें से कुल 08 पेटी देशी शराब बरामद हुई।
यह भी पढ़ें – खेल भावना को नमन — स्व. राजनाथ राय स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का 31 अक्टूबर को होगा भव्य आगाज
पुलिस ने मौके से अभियुक्त सनीस कुमार भगत पुत्र किशुन देव भगत, निवासी खलवा थाना नौतन जिला सीवान (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।
थाना श्रीरामपुर पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेकर, अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0-196/2025, धारा 317(2), 341(4) बीएनएस व 60,72 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
यह भी पढ़ें – बुजुर्गों का सहारा बनें योगी सरकार — ₹100 प्रतिदिन पेंशन की मांग ने जनभावना को झकझोरा
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…