दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम की झूठी धमकी, तीसरे दिन भी दहशत का माहौल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को एक बार फिर बम की धमकी वाले ई-मेल ने हड़कंप मचा दिया। सुबह छह बजकर 35 मिनट से सात बजकर 48 मिनट के बीच अलग-अलग समय पर कम से कम छह स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए। इनमें प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल, बीजीएस इंटरनेशनल स्कूल, राव मान सिंह स्कूल, कॉन्वेंट स्कूल, मैक्स फोर्ट स्कूल और द्वारका स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं।

जैसे ही ई-मेल की सूचना मिली, पुलिस, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे स्कूल परिसर की गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित निकाल लिया गया। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि हर कॉल और ई-मेल को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

यह धमकी इस हफ्ते की तीसरी घटना है। सोमवार को दिल्ली के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जो बाद में फर्जी निकली। इसके बाद बुधवार को करीब 50 से ज्यादा स्कूलों को इसी तरह के ई-मेल भेजे गए। लगातार तीसरे दिन मिली धमकी ने छात्रों, अभिभावकों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

अधिकारियों का कहना है कि अब तक हुई जांच में कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। माना जा रहा है कि यह शरारती तत्वों की करतूत है, लेकिन पुलिस साइबर सेल ई-मेल की उत्पत्ति और भेजने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच में जुटी है।

लगातार मिल रही इन धमकियों ने दिल्ली में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता न करें।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? 16% मार्जिन पर देशभर की नजर

अस्पतालों के भारी-भरकम बिल, महंगी जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग पर…

5 hours ago

बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट RJD के खाते में, स्नातक पर JDU के नीरज कुमार की बढ़त बरकरार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…

6 hours ago

आज का इतिहास: कैंसर चिकित्सा, हिंदी साहित्य और राजनीति के इन सितारों को नमन

28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…

6 hours ago

28 अक्टूबर जन्मदिन विशेष: राजनीति, साहित्य, संगीत और तकनीक के इन सितारों की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 28 अक्टूबर का इतिहास: कुछ जन्मदिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं होते,…

6 hours ago

28 अक्टूबर का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसके रिश्तों में आएगी मिठास?

आज 28 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों…

6 hours ago