सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा क्षेत्र के सभी शिवालयों में सावन मास के दूसरे सोमवार पर श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर मेंदीपट्टी,प्राचीन चंद्रनाथ बाबा मंदिर सखिनी, शिव मंदिर विशुनपुरा बाजार,शिव मंदिर पथरदेवा के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।जहां नंदी और शिवलिंग पर भक्तों ने गंगाजल,दूध, दही,आक,शहद व बेलपत्र ,भांग आदि चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।वही महिलाएं, पुरुष और युवा युवतियां श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।इस दौरान श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सैकड़ों रुद्राभिषेक कराया।वही मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अस्थाना ने पुलिस बल और मंदिर समितियों की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए। श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर मेंदीपट्टी के पुजारी आचार्य राजू मिश्रा ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग का शुभ योग बन रहा है।ऐसे में भगवान शिव का विधिवत पूजन और जलाभिषेक करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने श्रद्धालुओं लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई।जिसे विजय दास द्वारा वितरण किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

3 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

4 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago