आजमगढ़ ( राष्टृ की परम्परा )l जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बमहुर गांव की सना बानो पुत्री सुरूर अहमद को कोर्ट के आदेश पर फूलपुर की पुलिस ने उसके ससुराल पहुंचाने के साथ-साथ सुरक्षा भी मुहैया कराई है। दरअसल महिला के पति शेख मुहम्मद इब्राहिम ने उसे मारपीट कर घर से झगड़ा कर बाहर निकाल दिया था,और पति विदेश चला गया।
पीड़ित महिला सनाबानो पत्नी शेख मुहम्मद इब्राहिम ग्राम सदरपुर बरौली कोतवाली फूलपुर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, इस मामले में कोर्ट ने पीड़ित महिला सनाबानो को फूलपुर कोतवाली फूलपुर सदरपुर बरौली ससुराल पहुंचाने और सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर पुलिस को आदेश दिया।
इस पर एसआई विपिन सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ पीड़ित महिला सना बानो को लेकर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव उसके ससुराल पहुंच गए ,और कोर्ट के आदेश पर घर मे दाखिल कराया । फूलपुर कोतवाली के एस आई बिपिन सिंह ने कोर्ट के आदेश को पढ़ कर ससुराल पक्ष के परिजनों को सुनाया । इस पर आरोपी शेख मुहम्मद इब्राहिम के भाई ने पीड़ित सना बानो की कमरे की चाभी पुलिस को दिया और पीड़ित महिला को घर के अंदर दाखिल कराया। पीड़ित सना बानो के पास तीन पुत्रियां है। आरोपी पति इस समय विदेश है ।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…