वन महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर अपर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने किया पौधारोपण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वन महोत्सव (01 से 07 जुलाई) के उपलक्ष्य में खलीलाबाद रेंज अन्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस वर्ष पौधारोपण कार्यक्रम की थीम “एक पौधा माँ के नाम” के तहत अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश द्वारा आम पौध, ज़िला होमगार्ड कमांडेंट शैलेश मिश्रा द्वारा कंजी, प्रभागीय वनाधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा बरगद पौध तथा उपस्थित अन्य उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा कैन, आकाशमोनी, हरसिंगार, आँवला आदि पौधों का रोपण किया गया।
उल्लेखनीय है कि वन महोत्सव का प्रारंभ 1947 में हुआl जब इसे पहली बार पंजाबी वनस्पतिशास्त्री एमएस रंधावा द्वारा 20 से 27 जुलाई तक आयोजित किया गया था। तत्कालीन दिल्ली पुलिस आयुक्त खुर्शीद अहमद खान ने 20 जुलाई 1947 को वन महोत्सव के पहले आयोजन का उद्घाटन किया, जिसमें वनस्पतियों और जीवों पर वनों की कटाई के प्रभाव पर जोर दिया गया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद और जवाहरलाल नेहरू जैसे राष्ट्रीय नेताओं द्वारा एक समृद्ध वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, तब से वन महोत्सव मनाने और पेड़ लगाने की परंपरा चली आ रही है। 1950 में इसे खाद्य और कृषि मंत्री कन्हैया माणिलाल मुंशी द्वारा राष्ट्रीय गतिविधि के रूप में घोषित किया गया था। बाद में इस त्योहार को जुलाई में पहले सप्ताह में स्थानांतरित कर दिया गया और 1950 में इसका नाम बदलकर वन महोत्सव कर दिया गया।
वन महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रधानाचार्य यूनिस अख़्तर खान द्वारा कदम्ब पौध क्षेत्रीय वन अधिकारी रणविजय सिंह ने आम तथा उपस्थित अध्यापकगण द्वारा आम, बकैन, कचनार, आकाशमोनी आदि 75 पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर वन दरोगा खलीलाबाद विनोद यादव, प्रदीप साहू, शशि भूषण शर्मा, वन रक्षक अवनीश पटेल, दीप रंजन वर्मा माली द्वारा भी पौधारोपण किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

11 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago