देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। संविधान दिवस के अवसर जनपद न्यायाधीश जे0पी0 यादव द्वारा समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को संविधान के प्रस्तावना का वाचन कराया गया।
इस पर संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश ने बताया कि प्रस्तावना संविधान की आत्मा है, भारतीय संविधान के जो मूल आर्दश है, उन्हे प्रस्तावना के माध्यम से संविधान में समाहित किया गया है। प्रस्तावना नागरिकों को आपसी भाई चारा व बंधुत्व के माध्यम से व्यक्ति को सम्मान तथा देश की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने का संदेश देती है। 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की तरफ से इसे अपनाया गया और 26 नवंबर 1950 को इसे लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
उक्त अवसर पर आज जनपद के समस्त तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा तहसील परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया व विधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के बूधा खुर्द चौराहे…