सावन के अंतिम चौथे सोमवार पर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय,

देवरिया डीएम दिव्या मित्तल मेंदीपट्टी धाम श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की

बघौचघाट,देवरिया से कन्हैया यादव की रिपोर्ट

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भगवान शिव को समर्पित सावन माह के चौथा यानी अंतिम सोमवार को भक्तों ने भगवान शिव के साथ मां पार्वती,गणेश और कार्तिकेय एवं नंदी की पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर परिवार और स्वजनों के खुशहाली व देश के समृद्धि के लिए शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने फूल माला, अक्षत,बेलपत्र,दूध,धतुर, भांग,मदार चढ़ाने के साथ ही जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना किया। सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में महादेव की पूजा करने के लिए सुबह से ही दूर दूर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी।दो दिन से हो रही भारी बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव का जयघोष करते हुए जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। जिससे पूरा वातारण शिवमय हो गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची और पूजन अर्चना किया।वही मंदिर के समीप राम दरबार निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अस्थाना श्रद्धालुओं के सुरक्षा हेतु भारी पुलिस कर्मियों को तैनात किए थे।जो शिव भक्तों को कतारबद्ध कराकर दर्शन पूजन कराते रहे।शिवोपासना के क्रम में मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जप और रुद्राभिषेक से वातावरण शिवमय बना रहा। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र के साथ ही अक्षत,भांग,धतूरा, जल,दूध,शहद,दही,गंगाजल,मदार,सफेद वस्त्र, कमलगट्टा,पंचगव्य,पंचमेवा आदि चढ़ाकर विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। सावन माह में अब तक महादेव मंदिर में 11हजार रुद्राभिषेक कराया जा चुका है।
मेदीपट्टी धाम स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव ने श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का व्यवस्था कराया गया।वही अंतिम सोमवार पर लगे मेले में श्रद्धालु जरूरत के समान भी खरीदा।
इसी क्रम में सखनी स्थित प्राचीन श्री चंद्रनाथ बाबा मंदिर,विशुनपुरा बाजार शिव मंदिर,शिव मंदिर पथरदेवा में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी आचार्य राजू मिश्रा ने बताया कि सावन के अंतिम चौथे सोमवार पर विशेष योग बना हुआ है।सर्वार्थ सिद्धि योग में किया गया जलाभिषेक शिवभक्तों के सभी सांसारिक और आध्यात्मिक मनोकामनाओं को पूर्ण करता है।जिससे सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज: सामाजिक समरसता क्यों हो रही कमजोर? बदलते परिवेश में समाज के सामने बड़ी चुनौती

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। भारत की पहचान सदियों से विविधता में एकता और सामाजिक समरसता…

2 hours ago

महराजगंज: बरवां खुर्द के सीवान में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द गांव में बुधवार…

2 hours ago

अमेरिका ने ‘डूम्सडे’ मिनटमैन-III मिसाइल का किया परीक्षण

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका ने अपनी अत्याधुनिक…

2 hours ago

05 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ?

05 मार्च 2026 का राशिफल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आधारित…

4 hours ago

5 मार्च का इतिहास: ब्रह्मोस से ऑस्कर तक की ऐतिहासिक गाथा

5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ 5 मार्च का इतिहास –…

7 hours ago

05 मार्च 2026 का पंचांग: जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का सही समय

पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓 आज…

7 hours ago