जिलाधिकारी के निर्देश पर ददरी मेले में विशेष सरकारी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l ऐतिहासिक ददरी मेला इस वर्ष भी अपनी सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक उत्सवधर्मिता के साथ पूरे जोश में संचालित है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा मेले में एक विशेष सरकारी प्रदर्शनी स्थापित की गई है, जो प्रतिदिन मेलार्थियों को आकर्षित कर रही है।
इस प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी, किटें और जागरूकता सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही सूचना विभाग, बलिया द्वारा प्रतिदिन बड़ी संख्या में मेले आए लोगों को सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों से जुड़ा प्रचार-साहित्य वितरित किया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य जन-जन तक योजनाओं की सही और सरल जानकारी पहुंचाना है। प्रदर्शनी के साथ-साथ ददरी मेला इस वर्ष भी लोक संस्कृति का जीवंत मंच बना हुआ है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ से पंजीकृत कुल 26 स्थानीय कलाकार तिथिवार लोक-बिरहा, आल्हा, लोकगीत और अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं। इन कार्यक्रमों को देखने के लिए रोज बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं। शनिवार के आयोजन में कलाकार विनोद यादव और परसूराज मणि देव यादव की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर मौजूद भीड़ देर तक तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाती रही।
मेले में हो रहे दैनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम जहां लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं, वहीं पूर्वांचल की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी ऋषभ देव त्रिपाठी सहित अरुण कुमार राव, रमाकांत चौहान, हरीश चन्द्र, प्रभुनाथ, अभिषेक सिंह और विवेक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। मेला आगामी 7 दिसंबर तक चलेगा

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

20 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

20 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

21 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago