भैया दूज के पर्व पर भाईयों के माथे पर तिलक लगा कर बहनों ने की मंगल कामना

भैया दूज का पर्व धूम-धाम के साथ मनाया गया

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)दीपावली के दो दिन बाद द्वितीया पर सनातन धर्म में भैया दूज का खास महत्व मना गया है वैसे तो धनतेरस से चला त्योहारों का सिलसिला जारी है कल गोवर्धन पूजा तो आज भैया दूज मनाया गया भैया दूज जिसे यम द्वितीया भी कहा जाता है इस दिन बहनें अपने भाई के मस्तक पर तिलक लगाती और उनके मंगल की कामना करती हैं।
मना जाता है इस दिन ऐसा करने से अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है।भैया दूज के पर्व पर आज तमाम भाई अपनी बहन के घर पहुंचे और परंपरा के मुताबिक माथे पर तिलक लगाकर बहनों ने भाइयों का स्वागत किया।नौतनवा के पहाड़ी मोहल्ले में 35 वर्ष बाद एक भाई अपनी बहन के घर पहुंचा।भाई को पाकर बहन के खुशियों का ठिकाना नहीं था।
दीपावली के दो दिन बाद अर्थात यम द्वितीया पर सनातन धर्म में भाई दूज का खास महत्व है।यमराज और द्वितीय तिथि का खास संबंध भी है। मान्यताओं के अनुसार कार्तिक शुक्ल की द्वितीया को जो भाई अपने बहन के घर का अन्न ग्रहण करता है। मस्तक पर तिलक लगवाता है। उसके अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है। पुराणों में कहा गया है कि यमुना अपने प्रिय भाई यमराज को बार-बार अपने घर आने के लिए आमंत्रित करती थीं। लेकिन वह नहीं जा पाते थे। एक दिन यमराज अपने बहन यमुना के घर जा पहुंचे। बहन ने उनका आदर सत्कार किया। उनके मस्तक पर तिलक लगाया और अपने भाई यमराज को स्वादिष्ट भोजन कराया इससे यमराज अत्यंत खुश हुए और बहन से वरदान मांगने को कहा।बहन यमुना ने कहा कि हमारी बस यही विनती है कि प्रत्येक वर्ष आप हमसे मिलने जरूर आए।

rkpnews@desk

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

4 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

4 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

11 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

12 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

12 hours ago