स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं को मिला प्रेरणा और राष्ट्र सेवा का संदेश

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 के अवसर पर जनपद देवरिया में युवाओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करने के उद्देश्य से जिलेभर में विविध आयोजन किए गए। युवा कल्याण विभाग एवं युवक मंगल दलों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन कार्यक्रमों में खेल प्रतियोगिताओं, बौद्धिक गोष्ठियों और क्विज के माध्यम से युवाओं में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
विकास खंड गौरी बाजार की ग्राम पंचायत जोगिया में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद युवक मंगल दल द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, विकास खंड बैतालपुर स्थित आईटीआई सभागार में आयोजित क्विज प्रतियोगिता एवं गोष्ठी में विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन और राष्ट्र सेवा से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिससे युवाओं में बौद्धिक जागरूकता बढ़ी।
देवरिया सदर विकास खंड के खुखुन्दू चौराहा मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खुखुन्दू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बेलबनिया की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त भाटापारानी विकास खंड के केहूनियां ग्राम पंचायत एवं लार विकास खंड में विचार गोष्ठियों का आयोजन हुआ, जहां युवाओं को आत्मनिर्भरता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया गया। सलेमपुर एवं पथरदेवा विकास खंडों में वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रमों को और भी रोचक बना दिया।
कार्यक्रमों में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नीरज कुमार मिश्रा, आशीष सिंह, संतोष कुमार, अर्जुन सिंह, मंगल दल अध्यक्ष विकास यादव, गिरिजानंद गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

rkpshomnath

Recent Posts

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

42 minutes ago

गुजरात निकाय चुनाव में BJP का दबदबा बरकरार, गांधीनगर से ओखा तक खिला कमल; AAP का खाता भी नहीं खुला

गांधीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गुजरात के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने…

46 minutes ago

नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत

नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत संत कबीरनगर (राष्ट्र…

52 minutes ago

आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में कमाल! किडनी का ट्यूमर निकाला, पूरी किडनी बचाकर मरीज को दी नई उम्मीद

फोटो विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। किडनी में ट्यूमर होने पर अक्सर मरीजों को बड़े…

2 hours ago

11 ग्राम प्रहरियों को मोबाइल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गांवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे ग्राम प्रहरियों…

2 hours ago